फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP. Congress's. increased. District Panchayat President.

Almora News: जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित होने के बाद भाजपा-कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी

Sat, 02 Aug 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 02 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP. Congress's. increased. District Panchayat President.
अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अनंतिम आरक्षण जारी होने के बाद भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह पद महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा में तीन तो कांग्रेस में नौ से अधिक दावेदारों की फौज खड़ी है। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों ही किस पर दांव खेलती हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनंतिम आरक्षण जारी होने के बाद पहले से दावेदारी कर रहे कई उम्मीदवारों को झटका लगा है तो कइयों के चेहरे में खुशी है। भाजपा से सुनौली सीट से जीतकर आई चंपा आर्या, खत्याड़ी सीट से जीतकर आई ममता कनवाल, मोवड़ी सीट से जीतकर आई बीना बिष्ट को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की बहू खांकर सीट से जीतकर आई सुनीता कुंजवाल, ढौंरा सीट से पूजा आर्या, डोल से जीतकर आई रजनी फर्त्याल, कभाड़ी सीट से जीतकर आई भावना जोशी, नौ गांव से जीतकर आई मुन्नी आर्या, डुंगरा सीट से हेमा देवी, सल्ला भाटकोट से शैलजा, सतीनौगांव से माया देवी, घचकोट सीट से पूजा जोशी कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दावेदार टिकट पाने के लिए पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं से जुगाड़ लगाने की तैयारी कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की पार्टियां किसे टिकट देकर दावेदार बनाती हैं।
-
कोट-
जीतकर आने वाला कोई भी प्रत्याशी दावेदारी कर सकता है। पार्टी संगठन जिसे टिकट देगा उसे समर्थन देकर विजयी बनाया जाएगा। - भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस अल्मोड़ा।

- पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसका पूरा समर्थन किया जाएगा। पंचायत चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का ही बनेगा। - महेश नयाल, जिलाध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed