फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bjp buent effige of gulam navi azad

भाजपाईयों ने फूंका कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
bjp buent effige of gulam navi azad
चौघानपाटा में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का पुतला फूंकते भाजपाई। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के खिलाफ की गई टिप्पणी पर आक्रोश जताया है। गुस्साए भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार दिन में चौघानपाटा में गुलाम नबी आजाद का पुतला जलाया।
विज्ञापन

दिन में भाजपाई चौघानपाटा में एकत्र हुए और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आजाद और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन लाल टम्टा ने कहा कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करने को लेकर आजाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय है। मांग उठाई की आजाद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और कांग्रेस नेता देश की जनता से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि एनएसए डोभाल जम्मू-कश्मीर जाकर वहां की जनता के साथ मिलकर अमन चैन का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन राम आर्या, जिलामंत्री राजेंद्र प्रासद, सुरेश कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला महामंत्री रवि रौतेला, अर्जुन बिष्ट, सुरेश कुमार, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, विनीत बिष्ट, अभय कुमार, कनिष्ठ उप प्रमुख हवालबाग चंदन लाल, बीना नयाल, मनीष जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed