फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bitter cold

कड़ाके की ठंड में ठिठुरे भर्ती युवक, अलाव का मिला सहारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
bitter cold
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना की कोटा भर्ती रैली के लिए रानीखेत पहुंचे युवाओं को कड़ाके की ठंड का सामना कर पड़ रहा है। बता दें कि इस भर्ती रैली के लिए तमाम जिलों और बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में युवक यहां पहुंच गए हैं। सोमवार की तड़के हुई बूंदाबांदी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भर्ती युवक रात्रि में अलाव का सहारा लेते देखे गए। प्रशासन के सहयोग से मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन

कोटा भर्ती रैली के तहत सोमवार को पहले दिन पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर के युवकों की भर्ती थी। हालांकि तीन दिनी इस भर्ती रैली के लिए हरियाणा सहित बाहरी राज्यों के युवा भी पहुंचे हैं। सोमवार की सुबह से ही मौसम खराब रहा। सुबह बूंदाबांदी के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई, जिससे ठंड में और इजाफा हो गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने रंगोली बरात घर और कैंट इंटर कॉलेज में भर्ती के लिए आए युवकों के रहने और खाने की व्यवस्था की हुई है। जरूरत पड़ने पर मिशन इंटर कॉलेज में भी व्यवस्था की जाएगी। युवाओं को ठंड से बचाने के लिए जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। सोमवार देर शाम तक रानीखेत का तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय बबली ने बताया कि प्रशासन और कैंट प्रशासन के सहयोग से अलाव की व्यवस्था की गई है। बता दें कि भर्ती को लेकर नगर के होटल पूरी तरह से पैक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed