फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BioFarming in Garur

जैविक कृषि महोत्सव में 32 गांवों के काश्तकारों ने जैविक कृषि करने का निर्णय लिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
BioFarming in Garur
गरुड़ में जैविक कृषि महोत्सव में काश्तकारों को संबोधित करती ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक स्तरीय जैविक कृषि महोत्सव में 32 गांवों के काश्तकारों ने जैविक खेती का संकल्प लिया। साथ ही काश्तकारों ने शपथ ली है कि भविष्य में खेती में रसायनिक उर्वरकों और रसायन का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विकास खंड मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट की कृषि महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने विकास खंड के सभी काश्तकारों से जैविक खेती कर कृषि के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनने को कहा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी वीपी मौर्य ने कहा कि विकास खंड गरुड़ के काश्तकार काफी जागरूक हैं। यहां के 32 गांवों के काश्तकारों ने जैविक खेती करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों की बाजार में काफी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने काश्तकारों से रसायन का कम से कम उपयोग करने को कहा। ब्लॉक कृषि प्रभारी नवीन जोशी ने कहा कि जैविक उत्पादों के काश्तकारों को अच्छे दाम मिल रहे है। असिंचित भूमि के धान, गेहूं, मडुवा, कौड़ी, झुंगरा, गहत, भट, उड़द क्रय के मैदानी क्षेत्र के लोग गांव गांव आकर काश्तकारों को मुंह मांगे दाम दे रहे है।

गोष्ठी में डीएचओ आरके सिंह,कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक हरीश जोशी, सहायक निबंध सहकारिता एमएस मर्तोलिया, ज्येष्ठ उप प्रमुख बहादुर कोरंगा, कनिष्क प्रमुख दीपा जोशी, जिला पंचायत सदस्या सुनीता आर्या, गोपाल किरमोलिया,मंजू बोरा, चंद्रशेखर पांडे, ठाकुर सिंह रावत आदि ने विचार रखे। संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि नवीन जोशी, कैलाश भट्ट, पवन कुमार ने संयुक्त रुप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed