फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bikhoti fair is the bearer of ancient culture, efforts will be made for conservation: Madan

प्राचीन संस्कृति का वाहक है बिखोती मेला, संरक्षण के होंगे प्रयास : मदन

Thu, 13 Apr 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 13 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bikhoti fair is the bearer of ancient culture, efforts will be made for conservation: Madan
बिखोती मेले में ढोल, नगाड़े, निशानों के साथ शिरकत करने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पाली पछांऊ के ऐतिहासिक, पौराणिक स्याल्दे बिखोती मेले का विमांडेश्वर मंदिर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। मुख्य अतिथि विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि मेला युवा पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति से जोड़ता है। इसके संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। रात में विभिन्न गांवों से ढोल, नगाड़े, निशानों और हुड़के तथा चिमटे की थाप पर झोड़ा चांचरी गाते हुए आल, नौज्यूला और गरख दलों के लोग पहुंचे। निर्धारित डेरों पर झोड़ा गायन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से शुरू हुए मेले का उद्घाटन विधायक मदन बिष्ट, मुख्य पुजारी ललित पुजारी, मेला कमेटी के उपाध्यक्ष हेम रावत, ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला, मेला अध्यक्ष रमेश चंद्र पुजारी, ज्येष्ठ प्रमुख नंदिता भठ्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण रावत ने संयुक्त रूप से किया। देर रात तक वहां स्थानीय विद्यालयों और जै नंदा कला केंद्र उत्थान समिति अल्मोड़ा की सांस्कृतिक टीमों के कार्यक्रम चले।
विज्ञापन

वहीं रात में विभिन्न गावों से ढोल नगाड़े निशानों के साथ झोड़ा चांचरी गाते हुए आल, नौज्यूला, गरख दलों के दल बिखोती मेले में शिरकत करने मंदिर परिसर में निर्धारित ढेरों में पहुंचे। यहां झोड़े चांचरी की धूम मची रही। सुबह सुरभि नंदिनी के संगम स्थल पर स्नान के बाद पूजा अर्चना कर अपने अपने गांवों को लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज द्वाराहाट नगर में होगा बट पुजै का मेला
द्वाराहाट। स्याल्दे बिखोती मेले के तहत 14 अप्रैल को द्वाराहाट नगर में बट पुजै मेला होगा। मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी वंदना करेंगी। बट पुजै मेले के तहत सायंकाल चार बजे नौज्यूला धड़े द्वारा ओड़ा भेटने की रस्म अदा की जाएगी। वहीं शाम के वक्तशीतला पुष्कर मैदान में स्थानीय विद्यालयों और सांस्कृतिक टीमों के कार्यक्रम होंगे। लोक गायिका माया उपाध्याय की सांस्कृतिक संध्या आकर्षण का केंद्र होगी। उद्घाटन अवसर पर रणा गांव के ग्रामीण ढोल, नगाड़े, निशानों के साथ मंदिर की परिक्रमा करेंगे। देर रात्रि तक जै कला केंद्र उत्थान समिति अल्मोड़ा के कार्यक्रम होंगे।

स्याल्दे बिखोती मेले में आज ये होंगे कार्यक्रम
शाम छह बजे विहान लोक सांस्कृतिक कला केंद्र अल्मोड़ा, साढ़े छह बजे शिशु मंदिर के बच्चों का पंजाबी नृत्य, एमडी तिवारी शिक्षा निकेतन का गढ़वाली नृत्य, विद्या मंदिर के बच्चों का विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य, द्वाराहाट पब्लिक स्कूल ओर राजकीय बालिका इंटर कालेज का गढ़वाली नृत्य, रात्रि साढ़े आठ बजे लोक गायिका माया उपाध्याय की सांस्कृतिक संध्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed