{"_id":"63ed1b6edc497542840d198f","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-bus-fellow-serious-garud-news-c-8-1-54373-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: बस से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: बस से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
Wed, 15 Feb 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बस से टकराकर एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी बैजनाथ में प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार केमू की बस यूके 04 पीए 0954 दोपहर में गरुड़ से बागेश्वर की ओर जा रही थी। बागेश्वर से गरुड़ की ओर आ रही बाइक यूके 02ए 8418 की हरिद्वारछीना के पास बस से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार देवेंद्र कुमार (28) पुत्र दीवान राम निवासी बोहाला ताकुला ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसका साथी नवीन चंद्र (36) पुत्र पदम राम निवासी उत्तरौड़ा कपकोट गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय लोग मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ ले गए। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि बाइक सवार ने हेल्मेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट ने बताया कि केमू की बस और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।