{"_id":"64a70bfd4a1ebaac5d0f76a4","slug":"bick-theft-case-in-someshwar-almora-news-c-232-1-alm1002-273-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद
Fri, 07 Jul 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर थाना पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने बताया कि ग्राम ककराड़ निवासी अशोक कुमार की मोटरसाइकिल तीन जुलाई को मनान क्षेत्र से चोरी हो गई थी। सोमेश्वर थाने में तहरीर मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू की। मशक्कत के बाद पुलिस ने बुधवार को कोसी रोड पथरिया तिराहे से इस बाइक पर सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम द्वाराहाट निवासी गौरव रावत और मनान निवासी गौरव जोशी बताए गए। चोरी गई बाइक भी उनसे बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशा करने के लिए रुपये न होने पर उन्होंने बाइक चोरी की।
चौखुटिया क्षेत्र से किशोरी लापता
चौखुटिया (अल्मोड़ा) l कोट्यूड़ा तल्ला गेवाड़ के बसोली क्षेत्र से 17 साल की किशोरी बुधवार सुबह नौ बजे से लापता है। किशोरी के पिता ने पुलिस में तहरीर दी है। एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। बताया कि एक लड़का उससे फोन पर बात करता रहता था। बताया कि कॉल डिटेल मंगाई गई है। किशोरी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।