{"_id":"4913c6c90e8f4df4f09ff465eba88315","slug":"bhowali-almora-laden-canter-reflex-nh-prkdia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवाली-अल्मोड़ा एनएच परखड़िया से लदा कैंटर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवाली-अल्मोड़ा एनएच परखड़िया से लदा कैंटर पलटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में रविवार देर रात क्वारब के पास खड़िया से भरे कैंटर के पलटने से यातायात करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। बाद में पुलिस और यात्रियों की मदद से यातायात सुचारु कराया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर खड़िया लेकर जा रहा कैंटर यूके 02 सीए-0247 बीती रात करीब साढ़े बारह बजे क्वारब के पास पहुंचा ही था कि तभी बेकाबू होकर एनएच में पलट गया। जिसके चलते कैंटर में लदे खड़िया के कट्टे सड़क में बिखर गए और यातायात ठप हो गया। बाद में लोगों ने कैंटर को धक्का देकर सड़क के बीच से हटाया, जिससे यातायात सुचारु हो सका। चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि कैंटर चालक गोपाल सिंह पुत्र लछम सिंह निवासी बागेश्वर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन