फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bhauna temple

बिजली गिरने से भौना देवी मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bhauna temple
आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त सल्ट के भौनडांडा में स्थित प्रसिद्ध मां भौनादेवी मंदिर। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। शुक्रवार देर रात विकासखंड सल्ट के भौनडांडा में स्थित मां भौनादेवी मंदिर में बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद ध्वस्त हो गया है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने करीब चार लाख रुुपये नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बारिश के बीच शुक्रवार देर रात तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। जिससे मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया है। मलबा गर्भ गृह में गिर गया औरा मंदिर में लगी ग्रिल, विद्युत फिटिंग और दीवारों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मंदिर का भंडार गृह भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को मौके पर आज पहुंचे नायब तहसीलदार कुलदीप पांडेय, राजस्व उप निरीक्षक अभिनव कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी रिपोर्ट में नायब तहसीलदार ने करीब चार लाख रुपये की क्षति का आकलन किया है। उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि धार्मिक स्थल दैवी आपदा में नहीं आते हैं इसके लिए मुख्यमंत्री को सहायता के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed