{"_id":"6a9726733e709991a80ace7a","slug":"beersheba-and-spring-dales-clinch-the-final-trophy-almora-news-c-232-1-alm1002-148090-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बियरशिबा और स्प्रिंग डेल्स का फाइनल की ट्राॅफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बियरशिबा और स्प्रिंग डेल्स का फाइनल की ट्राॅफी पर कब्जा
Wed, 02 Sep 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में पर आयोजित अंडर 18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। बालक वर्ग में बियरशिबा और बालिका वर्ग में स्प्रिंग डेल्स के खिलाड़ियों ने फाइनल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अल्मोड़ा बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष कपिल सहगल ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
कोच हरीश गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता के बालक वर्ग का फाइनल मैच बियरशिबा और स्टेडियम की टीमों के बीच खेला गया। इसमें बियरशिबा ने स्टेडियम को 43-37 के अंतर से हराकर फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम की। दूसरा बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला स्प्रिंग डेल्स और कुर्मांचल के बीच हुआ। स्प्रिंग डेल्स ने कुर्मांचल को 38 -28 के बढ़े अंतर से हराकर फाइनल की ट्राॅफी जीती। राजेंद्र सिंह राणा, विनय पांडे, प्रियांशु बिष्ट,जतिन राणा, शुभम कांडपाल, वर्षा मेहरा, रितिका बिष्ट, यशिका जोशी निर्णायक जबकि वेर्तिका बिष्ट और गरिमा मेहरा स्कोरर रहे।