फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bears in Bdiakot terror

बदियाकोट में भालुओं का आतंक

Mon, 19 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कपकोट।
ब्यूरो, अमर उजाला, कपकोट। Updated Mon, 19 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bears in Bdiakot terror
ब्लाक के सुदूरवर्ती बदियाकोट ग्राम पंचायत में भालुओं का आतंक है। भालुओं ने एक बकरीपालक की गौशाला तोड़कर वहां बंधी सात बकरियों को मार दिया। भालुओं ने कई पनचक्कियों में भी तोड़फोड़ की है। भालुओं के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालुओं से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


बदियाकोट गांव में भालुओं ने उम्मेद सिंह की गौशाला तोड़कर सात बकरियां मारी हैं। भालू पांच बकरियों को वहीं छोड़ गए जबकि दो के शव ले गए। भालुओं ने अनेक लोगों की पनचक्कियों में तोड़फोड़ की है। ग्राम प्रधान केदार सिंह दानू ने बताया कि भालुओं के आतंक से लोगाें का अकेले में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाएं जंगल जाने में डर रही हैं। बच्चों का घर के आंगन में खेलना भी दूभर हो गया है। उन्होंने वन विभाग से पीड़ितों को मुआवजा देने और भालुओं को आबादी से दूर जंगल में खदेड़ने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed