फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BDC takula meeting furore

ताकुला ब्लाक की बीडीसी बैठक

Tue, 26 Jul 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 26 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
BDC takula meeting furore
बीडीसी बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ताकुला ब्लाक की बीडीसी बैठक में अधिकरियों के समय पर नहीं पहुंचने पर सदस्यों ने हंगामा काटा और सदन का बहिष्कार किया। सीडीओ प्रकाश चंद्र के पहुंचने पर ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा ने सदस्यों को समझाकर शांत किया। इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। सदस्यों ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य मुद्दे उठाए। प्रस्ताव पारित हुआ कि आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का निर्माण मनरेगा से किया जाएगा।

विज्ञापन


सदन में बारह बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सदस्य भड़क उठे। नारेबाजी करते हुए सदन का बहिष्कार किया। साढ़े बारह बजे सीडीओ प्रकाश चंद्र पहुंचे। ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा ने सदस्यों को समझाया और शांत किया और बैठक शुरू हुई। प्रधानों ने कहा कि कई गावों में लो वोल्टेज व्याप्त है। एड़ाद्यो, उडेरी, मणि, रिखूगैड़ तोक में अब तक बिजली नहीं पहुंची है। विभाग के ईई डीडी पांगती ने बताया कि दीन दयाल योजना के प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


सदन में अर्जुन राठ, भानाराठ, पल्यूड़ा, सुनाड़ी आदि इलाकों की पेयजल समस्या भी उठी। क्वैराली के प्रधान खीम राम ने कहा कि कारगिल शहीद सूबेदार दलीप सिंह के नाम पर गांव में 20 सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट लगनी थी, लेकिन मात्र सात ही लगी हैं। माला गांव में छह सोलर स्ट्रीट लाइटें खराब होने का मुद्दा उठा। ताकुला ब्लाक मुख्यालय को जोडने वाले मार्ग के दुरुस्त नहीं होने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों ने आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का पुननिर्माण करने, प्रभावितों को मुआवजा देने की भी मांग उठाई। जाखसौड़ा के प्रधान सुनील टम्टा ने कहा कि मनरेगा की मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है। ब्लाक में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है। सीडीओ ने निर्देश दिए कि बीडीओ तहसील मुख्यालय सोमेश्वर में तीन दिन बैठकर इस काम को निपटाएं।


सदस्यों ने आरोप लगाया कि सोमेश्वर-गिरेछीना समेत मार्गों के निर्माण में एडीबी हलीहवाली कर रहा है। इस पर सीडीओ ने बीडीओ को 28 जुलाई को विभाग के अधिकारियों के साथ सोमेश्वर में बैठक करने के निर्देश दिए। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा और संचालन बीडीओ एमसी शर्मा ने किया। बैठक में परियोजा निदेशक डीडी पंत, ज्येष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र बोरा, कनिष्ठ उप प्रमुख जगमोहन, प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रकाश खाती आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed