{"_id":"575069864f1c1b7f2f108cc4","slug":"bbjp-shows-black-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
सीएम को काले झंडे दिखाते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यक्रम को देखते हुए नगर की पेयजल समस्या, नानीसार प्रकरण आदि मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में जोरदार प्रदर्शन किया। सुरक्षा घेरे को तोड़कर भाजपाई मुख्यमंत्री के सभा स्थल पहुंच गए और नारेबाजी कर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। हालांकि पुलिस ने उन्हें मंच तक नहीं पहुंचने दिया। पुलिस ने पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, हवालबाग ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी समेत 54 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
कोसी नदी से नगर में हो रही गंदी पानी की आपूर्ति से भाजपाई गुस्साए हैं। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं होने पर भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री के विरोध की घोषणा की थी। आज सुबह 10 बजे से ही भाजपाई चौघानपाटा में पार्क में एकत्र होने शुरू हुए। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपाई मुख्यमंत्री से मिलने की जिद पर अड़े रहे। सीएम के विरोध की आशंका को देखते हुए शहर में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था। चौघानपाटा में पुलिस ने दो वाहन भी खड़े कर रखे थे।
विज्ञापन
सीएम का हेलीकाप्टर जीआईसी मैदान में उतरने के कुछ देर बाद ही भाजपाई चौघानपाटा से हाथों में काले झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए सभा स्थल की ओर जुलूस के रूप में जाने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुई। मुख्य डाकघर के पास पुलिस और भाजपाईयों में काफी धक्कामुक्की भी हुई। भाजपाई सुरक्षा घेरा तोड़कर सभा स्थल पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने उन्हें मंच की ओर बढ़ने से रोक लिया। गरमा-गरमी होने पर पुलिस ने 54 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर वाहनों में बैठा दिया।
विज्ञापन
उनमें से 38 कार्यकर्ताओं को पुलिस शहर से छह किमी दूर जीआईसी लोधिया ले गई और वहां बैठा दिया, जबकि 16 कार्यकर्ताओं को पांडेखोला ले गई। गिरफ्तार किए गए भाजपाइयों में जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, अजीत कार्की, रमेश बहुगुणा, दीप चंद्र टम्टा, डा. बीपी कोठारी, अजय वर्मा, दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रमा जोशी, लता बोरा, नर्मदा तिवारी, सभासद विद्या बिष्ट, मीना भैसोड़ा, किरन पंत, लक्की वर्मा, बीना नायल, माया जोशी, लीला बोरा, राधिका जोशी, डा इंदु प्रभा जोशी, कैलाश गुरुरानी, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, राजीव राज गुरुरानी, विनीत बिष्ट, भगवत बिष्ट, सचिन जोशी, मनोज जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, विक्रम बिष्ट आदि शामिल हैं। सीएम की सभा समाप्त होने के बाद उन्हें छोड़ दिया।