फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Banks are closed in the district, public trounced

जिले में बैंक भी रहे बंद, जनता की फजीहत

Thu, 03 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Thu, 03 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन

 केंद्र सरकार की मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी व्यापी हड़ताल का अल्मोड़ा में व्यापक असर रहा।

विज्ञापन


रोडवेज, केमू बसों और टैक्सियों का संचालन ठप रहा। बैंक भी बंद रहे। इससे जिले में 40 करोड़ के चेकों का समायोजन लंबित रहा। विभिन्न संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मजदूर विरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर गांधी पार्क में बैंक कर्मियों, सीटू, जनवादी नौजवान सभा, इंटक, आंगनबाड़ी, विद्युत, बीएसएनएल संविदा कर्मियों, जल निगम जल संस्थान कर्मियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार के एक साल के कार्यकाल को मजदूर और कर्मचारी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि नवउदारवादी नीतियों के कारण आज देश में मजदूरों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

 जनता की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी योजनाओं में केंद्र ने बजट में कटौती कर दी है। बैंक, रक्षा, बीमा, रेलवे, पेट्रोलियम कोयला, डाक विभाग का निजीकरण किया जा रहा है।

अध्यक्षता उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष सीएस मर्तोलिया और संचालन सीटू जिला सचिव दिनेश पांडे ने किया।

प्रदर्शन में सीटू जिलाध्यक्ष देवेंद्र फर्त्याल, इंटक के दीपक मेहता, हर्ष कनवाल, केनरा बैंक के पुष्कर सिंह, भगवत मेहरा, नवीन खर्कवाल, प्रीति गुरुरानी, यूको बैंक के दीप पांडे, पीएनबी के सुंदर सिंह बिष्ट, जय प्रकाश, इलाहाबाद बैंक के विजय आर्या, कूर्मांचल बैंक के देवेश गोस्वामी, निर्मल गुरुरानी, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स के मधुकर चौधरी, जनवादी नौजवान सभा के युसूफ तिवारी, आशा संगठन की जानकी गुरुरानी, आनंदी मेहरा, आंगनबाड़ी संगठन की उमा जोशी, सुनीता तिवारी, हरीश चंद्र सनवाल, उमेश तिवारी, जनवादी महिला समिति की मुन्नी प्रसाद आदि ने विचार रखे।

प्रदर्शनकारियों ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा भी बंद करा दी। हड़ताल के चलते जिले के बैंक बंद रहे। इससे ग्राहकों और जनता को असुविधा हुई। अखिल भारतीय विवि कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर एसएसजे परिसर के शिक्षणेतर कर्मचारी भी कार्य बहिष्कार पर रहे और हड़ताल को समर्थन जताया।


अध्यक्षता चंदन नेगी और संचालन हेम पांडे ने किया। राजेंद्र राना, कैलाश छिम्वाल, शेर सिंह बघरी, प्रकाश सती, देवेंद्र धामी, राजेंद्र मेहता, जीवन मठपाल, सुंदर सिंह, केवलानंद पाठक, नंदन जडड़ौत, कुलदीप उपाध्याय, युगल पांडे, चंपा तिवारी, गीता रावत आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed