फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bank employees did performance on lowering wa

वेतन कम बढ़ने पर बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 May 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Tue, 29 May 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bank employees did performance on lowering wa
अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय बैंक संघ द्वारा वेतन में की गई मात्र दो प्रतिशत बढ़ोतरी को लेकर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष है। जिसके विरोध में विभिन्न बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने बुधवार 30 मई से दो दिन तक हड़ताल पर रहने का भी निर्णय लिया।  

विज्ञापन

 
  यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए कहा कि आईबीए ने पिछले साल 31 मार्च के वेतन के अनुसार दो प्रतिशत बढ़त का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में बैंक कर्मचारियों ने मुद्रा, जनधन, नोटबंदी, अटल पेंशन याजना के दौरान काफी काम किया। इससे वर्कलोड काफी बढ़ा है। जबकि इससे पहले नवंबर 2012 से 31 अक्तूबर 2017 के बीच लागू वेतन के समझौते में कर्मचारियों को 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दी गई थी।
विज्ञापन


आक्रोशित बैंक कर्मचारियों ने दो प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को निराशाजनक बताते हुए इसे बढ़ाने की मंाग की है। प्रदर्शन में एसबीआई के ललित मोहन पंत, अनूप साह, सुभाष पांडे, मोहन चंद्र कांडपाल, दरबान सिंह, मुन्नी मेहरा, प्रफुल्ल जोशी, हरसिंह समेत नैनीताल बैंक, यूको, पीएनबी, बाब, केनरा, विजया, सिडिंकेट, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed