{"_id":"6a400632fb331954530435a6","slug":"ban-on-sale-of-medicines-in-three-medical-stores-in-ranikhet-almora-news-c-232-1-alm1002-145346-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत में तीन मेडिकल स्टोरों में दवा बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत में तीन मेडिकल स्टोरों में दवा बिक्री पर रोक
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने शुक्रवार को रानीखेत क्षेत्र में औषधि प्रतिष्ठानों पर चेकिंग अभियान चलाया।
ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी के नेतृत्व में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत विभिन्न मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर एक औषधि लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति की गई जबकि तीन औषधि प्रतिष्ठानों में गंभीर कमियां पाए जाने पर उनके यहां दवाओं के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई।
संबंधित प्रतिष्ठानों को लाइसेंस की सभी शर्तों का पालन करने, पंजीकृत फार्मासिस्ट की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने, अभिलेख व्यवस्थित रखने तथा निर्धारित समय में कमियां दूर कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी ने कहा कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे और औषधि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।