फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bal Prahari Almora

लोक साहित्य के संरक्षण की बहुत अधिक आवश्यकता: पांडे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bal Prahari Almora
अल्मोड़ा। बच्चों की पत्रिका बाल प्रहरी और बाल साहित्य संस्थान की ओर से ऑनलाइन बाल कवि सम्मेलन का आयोजन जारी है। सोमवार मुख्य अतिथि आयकर विभाग भारत सरकार में मुख्य आयकर आयुक्त पद से सेवानिवृत्ति अहमदाबाद के श्याम पलट पांडे ने आज के दौर में लोक साहित्य के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होने कहा कि आज के दौर में लोक साहित्य के संरक्षण की आवश्यकता है। ऑनलाइन कवि सम्मेलन के अध्यक्ष दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध डॉ. वेद मित्र शुक्ल ने कहा कि बालसाहित्य में पशु-पक्षियों के मानवीय व्यवहार से बच्चे काफी कुछ आसानी से सीखते हैं। डॉ. सुरभी बोहरा ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की। ऑनलाइन कवि सम्मेलन में विभिन्न राज्यों और शहरों से डॉ. यशवंत कुमार, लखन प्रतापगढ़ी, डॉ. महावीर रवांल्टा, नरेंद्र सिंह परिहार, डॉ. वर्षा महेश ‘गरिमा’, सीमा जैन, अशवनी यू नंबियार, डॉ. चुकी भूटिया, सीमा सक्सेना आदि ने अपनी बाल कविताएं प्रस्तुत की। कवि सम्मेलन का संचालन अल्मोड़ा निवासी विनीता जोशी ने किया। बालप्रहरी संपादक और बाल साहित्य संस्थान के सचिव उदय किरौला ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed