फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bakery unit and agricultural product processing unit started

बेकरी यूनिट और कृषि उत्पाद प्रसंस्करण इकाई शुरू

Thu, 15 Nov 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 15 Nov 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bakery unit and agricultural product processing unit started
बेकरी यूनिट और कृषि उत्पाद प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने हवालबाग में बेकरी यूनिट और कृषि उत्पाद प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि प्रसंस्करण इकाई के खुलने से जहां स्थानीय उत्पादों का सही दाम मिलेगा वहीं, महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि आजीविका परियोजना के सहयोग से विकास एवं प्रगति स्वायत्त सहकारिता द्वारा प्रसंस्करण इकाई संचालित की जा रही है। यह अपनी तरह की पहली यूनिट होगी जिसमें मडुवे के बिस्कुट, केक, ब्रेड आदि बनाए जाएंगे। इससे मडुवे का उचित दाम और उत्पादों का सही मूल्य मिल सकेगा। डीएम ने बताया कि केंद्र में स्थानीय फलों और सब्जियों को प्रसंस्कृत भी किया जाएगा। वर्तमान में 20 क्विंटल सेब की चटनी और जैम भी तैयार किया जा चुका है। जिससे करीब पांच लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है। यूनिट द्वारा माल्टा, नींबू, लहसुन, मिर्च आदि को क्रय कर प्रसंकरण कर जैम, जूस बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


पानी की समस्या पर डीएम ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बताया कि जल्दी ही वहां एक आंगनबाड़ी केंद्र खोला जाएगा, ताकि वहां काम करने वाली महिलाओं के बच्चों की देखभाल हो सके। आटा चक्की और कंप्यूटर सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। परियोजना प्रबंधक को यूनिट में उपलब्ध उत्पादों का एक कैटलॉग बनाने के भी निर्देश दिए। सीडीओ मयूर दीक्षित ने कहा कि यूनिट की स्थापना से महिलाओं की आय में बढोतरी होगी। आजीविका परियोजना प्रबंधक कैलाश भट्ट ने बताया कि प्रशिक्षित और कुशल संस्थानों के माध्यम से स्थानीय युवक-युवतियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य ईटीसी एसएन पाठक, स्वायत्त सहकारिता समिति प्रगति की अध्यक्ष प्रेमा मेहता, विकास स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष मुन्नी मुस्यूनी, सहायक प्रबंधक मार्केट राजेश मठपाल, प्रबंधक वित्त विक्रम सिंह तोमर आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed