फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bail application of two accused of smuggling dismissed

गांजा तस्करी के दो आरोपियों का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Bail application of two accused of smuggling  dismissed
अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत की अदालत ने गांजा तस्करी के दो आरोपियों धर्मेंद्र निवासी संग्रामपुर पो. खैर, जिला अलीगढ़ हाल निवासी चिपियाना बजरु पो. गौतमबुद्धनगर ग्रेटर नोयडा और दिगंबर निवासी गंगापुर पो. जट्टारी, जिला अलीगढ़ का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

सल्ट पुलिस झीपा तिराहे पर गत 12 अगस्त को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर संख्या एचआर-55वी-5522 की तलाशी ली गई। कार में धर्मेंद्र और दिगंबर सवार थे। कार की डिग्गी से चार टाट के कट्टे बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर चारों कट्टों का वजन किया। जिनसे कुल 32 किला 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर बरामद गांजे को सील कर दिया। आरोपियों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम ने न्यायालय में ऑनलाइन जमानत प्रार्थना प्रस्तुत किया। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने न्यायालय में आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का विरोध किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया तो वह दोबारा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति कर सकते हैं। आरोपियों को जमानत देने का कोई औचित्य नहीं है। न्यायालय ने पत्रावली में मौजूद साक्ष्य का परिशीलन किया और आरोपियों का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed