फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bagnath temple mother woman's purse stolen

बागनाथ मंदिर आई महिला का पर्स चोरी 

Mon, 12 Jun 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर। Updated Mon, 12 Jun 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bagnath temple mother woman's purse stolen
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करती पुलिस।  - फोटो : amar ujala

प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आई एक ग्रामीण महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में साढ़े नौ हजार रुपये थे। महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन पर्स उड़ाने वाले का कोई सुराग नहीं लग सका। 

विज्ञापन

लेटी गांव निवासी गंगा देवी सोमवार सुबह बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने आई थीं। जल चढ़ाने से पहले उसने अपना पर्स मंदिर में एक कोने में रख दिया। जब वह जल चढ़ाकर बाहर आईं तो पर्स गायब था।
विज्ञापन


महिला ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक की, लेकिन पर्स उड़ाने वाले का कोई सुराग नहीं लग पाया। महिला ने बताया कि वह खरीददारी करने के लिए बागेश्वर आई थी। पर्स में 9500 रुपये रखे थे। पर्स चोरी होने से उसके पास घर लौटने तक के लिए टिकट के के पैसे नहीं हैं। हालांकि महिला की ओर से इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी की जांच से कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। पर्स गायब होने के मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed