{"_id":"5fa43ba48ebc3e9bff7e1c75","slug":"bagnath-captured-tiger-s-beat-trophy-almora-news-hld4031146101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागनाथ ने टाइगर को हरा ट्राफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागनाथ ने टाइगर को हरा ट्राफी पर किया कब्जा
विज्ञापन
अल्मोड़ा डोबा में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता, उप विजेता टीम को पुरस्कार देते पूर्व दर्जा मंत?
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हरज्यू क्रिकेट क्लब गौली की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बागनाथ इलेवन की टीम का दबदबा रहा। फाइनल मुकाबले में बागनाथ ने टाइगर इलेवन को हरा ट्राफी पर कब्जा किया।
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए बागनाथ इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर इलेवन की टीम 15 ओवरों में 149 रन ही बना सकी। शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जीवन सिंह को मैन ऑफ द मैच और मुकेश कांडपाल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। बतौर मुख्य अतिथि डसेली के प्रधान लक्ष्मण सिंह ने विजेता बागनाथ इलेवन की टीम को ट्रॉफी के साथ 5500 रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप सौंपी। गौली की प्रधान पार्वती देवी ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 2500 रुपये से पुरस्कृत किया। वहां खजान पांडे, रमेश पांडे, कैलाश राम, शंकर दत्त पांडे, देवी दत्त पांडे, शंकर दत्त भट्ट, गिरीश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
धामस सनशाइन से महादेव इलेवन को चार विकेट से हराया
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के ग्राम पंचायत डोबा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में धामस सनशाइन ने महादेव इलेवन को चार विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर महादेव इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 134 रन बनाए। जवाब में धामस सनशाइन ने चार विकेट शेष रहते हुए फाइनल मैच जीत लिया। फाइनल में गणेश मैन ऑफ द मैच और सोनू मैन ऑफ द सीरीज रहे। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। वहां गौरव कांडपाल, अमित शाह, गोपाल तिवारी, राजेंद्र तिवारी, रोहित शैली, हेम जोशी, लक्ष्मण सिंह मुकेश लटवाल, गौरव तिवारी, धीरज आर्य आदि थे। संवाद