{"_id":"61f046018a01c100543b9563","slug":"bagawat-in-almora-bjp-almora-news-hld4519670130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौजूदा विधायक और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौजूदा विधायक और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
विज्ञापन
अल्मोड़ा में बगावत का ऐलान करते भाजपा विधायक रघुनाथ सिंह चौहान और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले की चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद टिकट कटने से नाराज भाजपा के मौजूदा विधायक रघुनाथ सिंह चौहान और अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने खुलकर बगावत का एलान कर दिया है। दोनों नेताओं का कहना कि लंबे समय से भाजपा की सेवा और ऐतिहासिक विकास कार्य करने के बाद भी पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर उनके साथ अन्याय किया है। इस अन्याय के खिलाफ वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरकर चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने अल्मोड़ा जिले की चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इसमें अल्मोड़ा से मौजूदा विधायक चौहान और द्वाराहाट के सीटिंग विधायक महेश नेगी का टिकट काटा गया था। टिकट कटने से चौहान पार्टी से नाराज थे। इधर अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष लटवाल भी टिकट मिलने की उम्मीद में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें भी दरकिनार कर वर्ष 2002 के विधायक कैलाश शर्मा को टिकट मिला। पार्टी के इस फैसले से नाराज होकर मंगलवार को पांडेखोला में चौहान और लटवाल के नेतृत्व में बैठक हुई।
बैठक में चौहान और लटवाल का कहना था कि पार्टी ने ऐसे पदाधिकारी को टिकट दिया है, जिसने पहले पार्टी का हराने का काम किया था। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकट ने देकर परिक्रमा करने वाले को टिकट दिया गया। चौहान ने यह भी दावा किया कि उन्होंने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि लटवाल और चौहान में से एक चुनाव लड़ेगा। बैठक में हरीश कनवाल, सूरज सिराड़ी, अजीत कार्की, आनंद कनवाल, रक्षित कार्की, भुवन चंद्र पांडे, विनीत बिष्ट, गणेश चम्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पहाड़ विरोधी बताया
अल्मोड़ा। टिकट कटने के बाद बगावत में उतरे भाजपा विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को जमकर कोसा। चौहान ने कौशिक को गंगाजल बेचने वाला पहाड़ विरोधी बताया। कहा कि कुछ दिन पहले कौशिक ने एक बयान में कहा था कि उन्हें वर्ष 2002 का कर्ज उतारना है और वह कर्ज यह था कि अल्मोड़ा से घोषित प्रत्याशी कैलाश शर्मा के बड़े भाई पूरन शर्मा ने वर्ष 2002 में प्रदेश अध्यक्ष रहते कौशिक को टिकट दिलाया था। आज कैलाश को टिकट दिलाकर उन्होंने कर्ज उतारा है।
हम काम करते हैं और पार्टी पदाधिकारी सेटिंग
अल्मोड़ा। रघुनाथ सिंह चौहान का कहना था कि उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में कई एतिहासिक कार्य किए हैं। वह हमेशा विकास कार्यों को पूरा करने में जुटे रहे और पार्टी में शीर्ष पर बैठे नेता सेटिंग में लगे रहे। इसी कारण आज ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया जो पार्टी नेताओं को गाली देता आया है। बगावत का दाग भी उस पर लगा है। उनका कहना था कि आज भाजपा व्यापार की राजनीति पर उतर आई है। षड्यंत्र हमेशा नहीं चलता है। ऐसा षड्यंत्र भाजपा के लिए घातक होगा।
खुद का टिकट कटने से अधिक कैलाश को टिकट मिलने का दुख
अल्मोड़ा। विधायक रघुनाथ सिंह चौहान खुद का टिकट कटने से अधिक इस बात से दुखी हैं कि पार्टी ने कैलाश शर्मा को टिकट दे दिया। पूर्व में कैलाश शर्मा की बगावत के कारण रघुनाथ सिंह एक चुनाव हार भी चुके हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता में स्पष्ट कहा कि पार्टी उन्हें टिकट भले ही नहीं देती लेकिन किसी अन्य सुयोग्य को दे सकती थी। पार्टी में और भी कई काबिल लोग हैं। ऐसे को टिकट देना गलत है जो पार्टी को डुबाने का काम करता है।
लटवाल के चुुनाव लड़ने की अधिक संभावना
अल्मोड़ा। भाजपा से विमुख होने के बाद रघुनाथ सिंह चौहान और ललित लटवाल का कहना है कि दो और बैठक के बाद निर्णय लेंगे कि कौन चुनाव लड़ेेगा लेकिन रघुनाथ सिंह चौहान ने यह भी स्पष्ट किया है कि ललित लटवाल कर्मठ और युवा हैं उन्हें ही चुनाव लड़ाया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी भी शुुुरू कर दी गई है। जैसे उन्होंने अन्य नेताओं को चुनाव लड़ाया, वैसे ही वह ललित को भी चुनाव लड़ाएंगे। पार्टी के कुछ और बड़े नेता भी उनके साथ हैं।
पार्टी के निर्णय से दुखी हूं लेकिन रण छोड़ने वाला नहीं : ललित लटवाल
अल्मोड़ा। प्रत्याशी घोषित करने के फैसले पर अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल का कहना है कि वह पार्टी के निर्णय से दुखी हैं लेकिन वह रण छोड़ने वालों में से नहीं हैं। पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया, जिसने पार्टी के सम्मानजनक झंडे को अपने पैरों तले रौंदा था। इससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुईं हैं। इसी से आहत सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए वह इस गलत निर्णय के खिलाफ जाएंगे। चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भी खरीद लिए गए हैं। पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।