फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bad Road in Dwarahat

Almora News: बयेला-नाड़ सड़क पर नहीं हो रहा वाहनों का संचालन

Sun, 21 May 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 21 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bad Road in Dwarahat
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बयेला-नाड़ सड़क की 19 साल पहले स्वीकृत लंबाई आठ किमी है लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी यह सिर्फ चार किमी तक कट सकी। इस पर भी डामरीकरण न होने के कारण यह सड़क वाहनों के चलने योग्य नहीं रह गई है। बरसात में हालात और भी खराब हो जाते हैं। पहाड़ियों का मलबा सड़क पर जमा हो जाता है। कई बार आंदोलन करने के बावजूद यह सड़क नहीं बन सकी है।
विज्ञापन

स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत वर्ष 2004 में स्वीकृत बयेला-नाड़-फल्द्वाड़ी सड़क पर डामर और सोलिंग का इंतजार है। इसी कारण क्षेत्रवासियों को यातायात के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार आंदोलन हुए। वर्ष 2019 में चार किमी सड़क काट तो दी लेकिन डामरीकरण न होने के कारण सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पहाड़ियों का मलबा सड़क पर एकत्रित हो रहा है।
विज्ञापन

इस कारण वाहनों के संचालन में दिक्कतें हो रही है। यह हल्की बारिश में सड़क तलैया बन जाती है। इससे दुर्घटना का खतरा है। वर्ष 2015 में रिस्कन घाटी संघर्ष समिति के बैनर तले सिमलगांव में वृहद आंदोलन हुआ। इसके बावजूद सड़क के लिए वन भूमि नहीं मिल सकी। वर्ष 2019 में लोनिवि ने चार किमी मार्ग की निविदाएं लगाई। इसके बाद चार किमी लंबी सड़क कटने के बावजूद डामरीकरण न होने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed