फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bad Path in Rural Ranikhet

गांवों को जोड़ने वाले पैदल रास्तों को ठीक कर दो साहब, होती हैं दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bad Path in Rural Ranikhet
ताड़ीखेत के गांवों के जोड़ने वाले मोटर मार्गों की हालत। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के हाल बेहाल हैं। वर्षों से इन मार्गों का सुधारीकरण नहीं हुआ है। रास्तों के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं। इनसे तेंदुए का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय से प्रेम विद्यालय, कन्या पाठशाला, आंगनबाड़ी केंद्र, सिमोली, पथुली, कुरिया मटेला, ऊंणीगांव को जोड़ने वाले पैदल मार्गों की दशा खराब है। कई स्थानों पर रास्तों के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं।
विज्ञापन

पूर्व में यहां एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत भी हो चुकी है। वृद्धा पैदल गांव की ओर जा रही थी, उसका शरीर किसी जंगली जानवर ने नोचा हुआ था। आए दिन यहां पर जंगली जानवरों का खौफ बना रहता है। इन्हीं मार्गों से सुबह ग्रामीण बच्चे स्कूल आते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ग्रामीण क्षेत्रों के पैदल रास्ते बुरी हालत में हैं। किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ब्लॉक में साफ सफाई के लिए धनराशि आती है लेकिन उसका सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि सुनने को राजी नहीं हैं। सूचना देने के बाद भी जनता के हितोंका ध्यान नहीं रखा जाता, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। -दीपक ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता सिमोली।
-गांवों को जोड़ने वाले रास्तों का सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए। ब्लॉक मुख्यालय के ठीक पीछे से गुजरने वाले रास्ते ही बदहाल पड़े हैं। बुजुर्ग और बच्चे इन्हीं रास्तों से होकर गुजरते हैं। झाड़ियों से रास्ते पटे पड़े हैं। -जीवन सिंह रावत, सिमोली।

- गांवों को जोड़ने वाले रास्ते खराब हैं या झाड़ियां उग आई हैं तो ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में प्रस्ताव लिए जाते हैं। यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खुली बैठकों में समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव आएंगे तो इन्हें जिला प्रशासन को भेजा जाएगा।-रवि सैनी, बीडीओ ताड़ीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed