फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ayushamn Patients are Waiting for Essential Appartus

Almora News: अल्मोड़ा में आयुष्मान योजना मरीजों को राहत कम, दे रही है दर्द अधिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ayushamn Patients are Waiting for Essential Appartus
अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भले ही आयुष्मान योजना लागू कर इसे बेहतर बताते हुए मरीजों को राहत देेने के दावे किए गए हों लेकिन अल्मोड़ा में यह योजना रोगियों को राहत कम दर्द अधिक दे रही है। दर्द से छुटकारा पाने की उम्मीद में इस योजना के पात्र मरीज अस्पतालों में लंबे समय से भर्ती हैं लेकिन योजना के तहत ऑपरेशन के लिए उन्हें जरूरी उपकरण व सामान समय पर उपलब्ध नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत हड्डी व अन्य रोगों का ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीजों के लिए जरूरी उपकरण व सामान जन औषधि केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराने का नियम है। लेकिन अल्मोड़ा जिला अस्पताल में ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीजों को समय पर सामान व उपकरण नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मरीजों की टूटी हड्डी को आपस में जोड़ने के लिए जरूरी प्लेट, नेल सहित ऑपरेशन के दौरान ओटी में प्रयोग में होने वाले सामान की मांग जन औषधि केंद्रों को दी जाती है लेकिन इस सामान की आपूर्ति में कई दिन लग रहे हैं। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन के लिए मरीजों का समय पर ऑपरेशन करना चुनौती बन गया है और रोगी अस्पताल के बिस्तरों में दर्द से कराहते हुए जल्द राहत मिलने का इंतजार करने को मजबूर हैं। अधिकतर मामलों में मरीजों को ऑपरेशन के लिए जरूरी सामान मिलने में पांच से सात दिन का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों का रुख करना बनी मजबूरी
अल्मोड़ा। योजना के तहत निशुल्क उपचार मिलने की उम्मीद में अस्पताल पहुंचे कई मरीजों के लिए यह योजना खोखली साबित हो रही है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक कई केसों में मरीज के तुरंत ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में उन्हें समय पर सामान उपलब्ध न होने से उन्हें खासी दिक्कत झेलनी पड़ती है। ऐसे में कई मरीजों के लिए निजी अस्पतालों का रुख करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
केस नंबर-1
नगर के नजदीक रहने वाले पंकज सिंह सात दिन पूर्व कूल्हा टूटने से जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है। उन्होंने पांच दिन पूर्व ऑपरेशन के लिए जरूरी सामान की डिमांड दी। लेकिन अब तक उन्हें सामान उपलब्ध नहीं हो सका है। ऐसे में वह अस्पताल में भर्ती होकर दर्द सहते हुए सामान का इंतजार कर रहे हैं।
केस नंबर-2
महतगांव के कुंदन सिंह का पैर टूटने से पांच दिन पूर्व वह जिला अस्पताल में भर्ती किए गए। हड्डी जोड़ने के लिए प्लेट की जरूरत है। लेकिन अब तक उन्हें यह उपलब्ध नहीं हुई है। ऐसे में उनके लिए इंतजार के अलावा अन्य दूसरा विकल्प नहीं है।

कोट- आयुष्मान योजना के तहत ऑपरेशन के लिए जरूरी प्लेट, नेल व अन्य सामान जन औषधि केंद्रों से मंगाया जाता है। मांग देने के बाद आपूर्ति होती है, जिसमें समय लगता है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन को ऑपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ता है। सामान उपलब्ध होने के बाद ही ऑपरेशन संभव है। विभाग तत्परता से काम कर रहा है।
डॉ. पीके सिन्हा, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed