फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Atul Maheshwari Scholarship Examination by 81 students

81 विद्यार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 29 Oct 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 29 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Examination by 81 students
अल्मोड़ा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा राजकीय आदर्श इंटर कालेज (जीआईसी) अल्मोड़ा में आयोजित की गई। नौवीं से बारहवीं कक्षा के पंजीकृत कुल 162 विद्यार्थियों में से 81 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा अल्मोड़ा में राजकीय आदर्श इंटर कालेज में रविवार को हुई। परीक्षा का समय डेढ़ घंटा निर्धारित था। सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक परीक्षा हुई। अल्मोड़ा केंद्र में आयोजित परीक्षा के लिए नौवीं और दसवीं के 54 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 20 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि ग्यारहवीं और बारहवीं के पंजीकृत 108 छात्र-छात्राओं में से 61 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। 
विज्ञापन

परीक्षा में अल्मोड़ा नगर, रानीखेत, भिकियासैंण आदि इलाकों के अलावा बागेश्वर, कांडा, गैरसैंण (चमोली) गरमपानी से आए अभ्यर्थी शामिल हुए। मालूम हो कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए देशभर में ऑनलाइन फार्म भरे गए थे। परीक्षा में देशभर में एक लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed