फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Asphalt of Garuda-Devanai road uprooted in one day

एक दिन में ही उखड़ा गरुड़-देवनाई मार्ग का डामर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Asphalt of Garuda-Devanai road uprooted in one day
गरुड़ देवनाई मोटर मार्ग में एक दिन पूर्व किया डामर उखड़ा - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़-देवनाई मोटर मार्ग पर एक दिन पहले किया गया डामर उखड़ने से देवनाई घाटी के ग्रामीण भड़क गए। जन प्रतिनिधियों और वाहन चालकों ने मार्ग पर हंगामा किया। साथ ही डामरीकरण की गुणवत्ता ठीक न होने पर डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोनिवि वुडहिल कंपनी के नाम पर कुछ दिन पूर्व गरुड़-देवनाई मोटर मार्ग पर डामरीकरण का अनुबंध किया था। कंपनी ने मंगलवार से मोटर मार्ग पर डामरीकरण शुरू किया लेकिन एक ही दिन में डामर उखड़ने लगा जिससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया और वे प्रदर्शन करने लगे। हंगामे की सूचना मिलतेे ही लोनिवि के एई ऋषिराज वर्मा, अवर अभियंता एस जलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश कोहली, लक्ष्मण राम आर्या, मंगल राणा सुनील दोसाद और स्थानीय व्यापारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोनिवि के एई और वुडहिल कंपनी के कर्मचारियों से डामरीकरण की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कहा। लोनिवि के एई वर्मा ने देवनाई घाटी की जनता को आश्वासन दिया कि डामरीकरण की गुणवत्ता में निर्माण एजेंसी सुधार लाएगी। डामरीकरण ठीक न होने पर ठेकेदार को भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed