फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ashiyana Park in Ranikhet

आपदा के एक साल बाद भी नहीं लग सका कैंट के उजड़े आशियाना पार्क को मरहम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ashiyana Park in Ranikhet
रानीखेत का क्षतिग्रस्त आशियाना पार्क। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अक्तूबर 2021 में हुई भारी बारिश से ध्वस्त आशियाना पार्क की अब तक मरम्मत नहीं हुई है। टूटा फूटा पार्क व्यवस्थाओं को मुंह चिढ़ा रहा है। लगातार हो रही बारिश से खतरा बना हुआ है। हालांकि पानी से अधिक नुकसान न हो छावनी प्रशासन ने यहां पानी की निकासी के लिए नालियां तो बनाई हैं लेकिन टूटे निर्माण के फिर से गिरने के आसार बने हुए हैं। ध्वस्त पार्क के नीचे स्थित दुकानों को भी खतरा हो गया है।
विज्ञापन

पिछले दो दशकों से आशियाना पार्क बच्चों के मनोरंजन का मुख्य केंद्र रहा है। लगातार हो रहे भूस्खलन से खतरा बढ़ता जा रहा है। पार्क के सामने ही कई दुकानों और घरों के नीचे भूस्खलन होने से वहां भी खतरा है। एक साल पूर्व 18 अक्तूबर को आई बेमौसमी आपदा ने इस पार्क को तहस नहस कर दिया था। यहां सालभर पर्यटक भी पहुंचते हैं, टूटे निर्माणों को देख वह भी कड़वा अनुभव लेकर लौटते हैं। इधर छावनी परिषद ने आशियाना पार्क को अब और बारिश से नुकसान नहीं हो इसके लिए वहां पानी की निकासी की व्यवस्था कर दी है। लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण नुकसान की और अधिक आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

आशियाना पार्क में बारिश से नुकसान नहीं हो इसके लिए निकास नालियां बनाई गई हैं। पार्क के सुधारीकरण का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है, इसके अलावा राज्य सरकार से भी मदद मांगी गई है, लेकिन प्रस्ताव को अभी मंजूरी नहीं मिल सकी है। -राजेंद्र पंत, राजस्व अधीक्षक, छावनी परिषद रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed