फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ashiyana Park in Ranikhet

बच्चों के मनोरंजन का केंद्र आशियाना पार्क भी चढ़ा आपदा की भेंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ashiyana Park in Ranikhet
आपदा की भेंट चढ़ा आशियाना पार्क। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर में छावनी परिषद का आशियाना पार्क भी आपदा की भेंट चढ़ गया है। सोमवार रात पार्क की सुरक्षा दीवार सहित आधा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया है। इस कारण पार्क के नीचे स्थित दुकानों को भी खतरा हो गया है।
विज्ञापन

पिछले दो दशकों से आशियाना पार्क बच्चों के मनोरंजन का मुख्य केंद्र रहा है। लगातार हो रहे भूस्खलन से खतरा बढ़ता जा रहा है। पार्क के सामने ही कई दुकानों और घरों के नीचे भूस्खलन होने से वहां भी खतरा है। आशियाना पार्क सहित कई दुकानों में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मंगलवार को छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी सहित नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

डाकघर के नीचे मेडिकल स्टोर, स्कूटी शोरूम के पीछे वाले हिस्से में भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ है। नीचे जरूरी बाजार के घर मलबे से बाल बाल बचे। अब भूस्खलन वाले भवनों को खतरा हो गया है। भीषण आपदा को देख लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुंपुर लालकुर्ती बाजार में सोमवार रात दो बजे धना देवी का कमरा क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों की जान बाल-बाल बची है। सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर गोयल ने बताया कि धना देवी का परिवार गरीब है। उन्होंने उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
द्वाराहाट तहसील मार्ग भी धराशायी
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर स्थित तहसील रोड धराशायी हो गई। पूरा मार्ग मलबे से पट चुका है। इस कारण वहां वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। लोग परेशान हो गए हैं। विकासखंड में कई स्थानों पर मकान तो कई स्थानों पर दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आपदा के कारण लोगों में भय का माहौल बना है। संवाद
रानीखेत-हल्द्वानी मोटर मार्ग भी बंद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर सोमवार रात कई जगह मलबा आ गया है। संवेदनशील कनवाड़ी की पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे थे। इस कारण मंगलवार सुबह लोनिवि ने इस मोटर मार्ग को आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। लोनिवि प्रांतीय खंड के एई केएस बिष्ट ने बताया कि पूर्व में एडीबी ने आपदा मद से कनवाड़ी की पहाड़ी पर कई सुधारीकरण के कार्य किए थे, वह फिर से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई जगह सुरक्षा दीवारें गिरीं हैं। आवाजाही के लिए बुधवार को मार्ग खोल दिया जाएगा। बाकी सुधारीकरण मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

ताड़ीखेत-सिमोली मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत से थकुलाड़ी-सिमोली मोटर मार्ग में कई जगह भूस्खलन होने से रोड क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगह सड़क पर पेड़ गिरे हैं। प्रधान दीप चंद्र, ऊर्बा दत्त पांडे आदि सड़क खोलने के लिए वहां दिन भर प्रयास करते रहे। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक ठाकुर ने बताया कि सड़क ठीक ढंग से नहीं बनाई गई, जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। नवीन सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी और स्वयं उनके आवासों में सड़क भूस्खलन से काफी क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed