{"_id":"699b3994ca5dd678e406126a","slug":"ashish-negi-central-president-of-ukrand-youth-cell-reached-jageshwar-dham-almora-news-c-232-1-alm1014-140155-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर धाम पहुंचे उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर धाम पहुंचे उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी
Sun, 22 Feb 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी अपने सहयोगियों के साथ विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। जागेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट सहित स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
मंदिर परिसर में अरदास के दौरान आशीष नेगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में अनेक ज्वलंत समस्याएं बनी हुई हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, पलायन, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और बदहाल सड़कों जैसी बुनियादी समस्याओं से आम जनता परेशान है। सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।
उन्होंने कहा कि उक्रांद हमेशा से राज्य के मूल मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है। आगे भी जनहित के सवालों पर मुखर रहेगा। उन्होंने प्रदेश में जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर ठोस और प्रभावी पहल किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत, आयुष रावत, दिव्यांशु, राजा बिष्ट, श्याम सिंह, जिलाध्यक्ष रघुवर भाकुनी, नरेंद्र बिष्ट, मनीष नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।