फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ASHAs demonstrated for demands

आशाओं ने मांगों के लिए किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
ASHAs demonstrated for demands
जुलूस प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्तियां। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा/भिकियासैंण। 12 सूत्री मांगों के लिए आशाओं का आंदोलन जारी है। रविवार को 28 वें दिन आशाओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग पूरी नहीं होने तक अड़े रहने की चेतावनी दी। धरने पर बैठी आशाओं ने कहा कि बीते 28 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहीं हैं। लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमेशा से निष्ठा के साथ कार्य करने के बावजूद भी आशाओं की अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी, ब्लॉक अध्यक्ष ममता तिवारी, नीमा जोशी, पदमा, रूपा, कविता, अंजना, देवकी आदि रहे। उधर भिकियासैंण में ममता देवी, किरन उप्रेती, कमला देवी, पार्वती देवी, रेनू पपनै, हंसी देवी, सरस्वती मेहरा, कमला देवी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन

द्वाराहाट में भी आशा कार्यकर्तियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मुख्य चौराहे तक नगर में जुलूस निकाला। कहा सरकार सुनने को राजी नहीं है। मासिक वेतन को लेकर टालमटोली कर रही है। विधानसभा सत्र में आशाओं के सवालों पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। एक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की ओर से कहा गया कि, आशाओं के हड़ताल को 28 दिन पूरे होने के बाद भी उत्तराखंड सरकार की चुप्पी शर्मनाक है। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष ललिता मठपाल, उपाध्यक्ष विमला आर्या, कोषाध्यक्ष आशा कांडपाल, आशा रौतेला, उमा पंत, लीला बिष्ट, चंपा अधिकारी, बसंती देवी, लीला देवी, पुष्पा, गीता, ऊषा, कमला रांणा, गंगा अधिकारी, भगवती देवी, पुष्पा जोशी, आशा मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed