फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   As will the development of the religious tourism sector Jageshwar

जागेश्वर का धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में होगा विकास

Sun, 14 Jun 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा) Updated Sun, 14 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
As will the development of the religious tourism sector Jageshwar

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने धौलादेवी ब्लाक के ग्राम पंचायत दन्यां, सोनासिलंग में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा जागेश्वर में महोत्सव आयोजित कर जागेश्वर धाम को देश और विश्व में पहचान दिलाना है, ताकि बदरीनाथ और केदारनाथ की तरह जागेश्वर भी धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित हो सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा महोत्सव का उद्घाटन 18 जून की सुबह 11 बजे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों के चार सौ कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। स्थानीय सांस्कृतिक दलों, छोलिया नृतकों, ढोल दमाऊं, जगरियों और लोक गायकों को भी आमंत्रित किया गया। उनकी भी प्रतियोगिता होगी। चयनित टीमों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा महोत्सव में विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी, हथकरघा प्रदर्शनी के अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलेे भी लगाए जाएंगे। बैठक में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, आनंद जोशी, कुंदन गैड़ा, रमेश नाथ, महेश भट्ट, हेम जोशी, शिवदत्त, गिरीश पंत, खजान बोरा, गोविंद पांडे, नरेंद्र बनौला, पूरन बिष्ट, दीवान बिष्ट, सतीश पंत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed