{"_id":"58e772554f1c1b41485b6c9b","slug":"arrests-can-not-be-done-even-after-six-days-of-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपी की छह दिन बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार के आरोपी की छह दिन बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुराचार के मामले में नामजद आरोपी की छह दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। राजस्व पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। मालूम हो कि बीते एक अप्रैल को अल्मोड़ा तहसील के अंतर्गत एक गांव के 62 वर्षीय गोविंद सिंह ने नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार किया। किशोरी की मां की शिकायत पर दो अप्रैल को राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। तब से आरोपी फरार चल रहा है। पटवारी डूंगर सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन