फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   arrested with Smack

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 07 Apr 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। 
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।  Updated Sat, 07 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन

एसओजी की गोपनीय सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जीआईसी गेट के पास एक युवक को पांच ग्राम चार मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से बिलासपुर, रामपुर, ऊधमसिंह नगर आदि स्थानों से स्मैक लाकर स्थानीय युवकों को उपलब्ध करा रहा था। एसओजी द्वारा युवक की काफी समय से निगरानी की जा रही थी। 

विज्ञापन


 एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि आरोपी कमलेश कुमार निवासी खत्याड़ी मैदानी क्षेत्र से लंबे समय से स्मैक तस्करी कर रहा था और स्थानीय युवाओं को उपलब्ध करा रहा था। सूचना मिलने के बाद एसओजी लगातार आरोपी की निगरानी कर रही थी। आरोपी के पास करीब 50 हजार रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है।
विज्ञापन


8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्य लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। आरोपी को पकडने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक जीवन सिंह सामंत, का. हेमंत कुमार, मनमोहन, शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed