{"_id":"5a578dc44f1c1bc5188b45fa","slug":"arrested-teenager-in-pokoo-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 11 Jan 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रह दिन पहले दन्यां के जंगल से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने चोरगलिया नैनीताल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को भगाने के आरोप में मुक्तेश्वर निवासी आरोपी सतीश चंद्र को पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को दन्यां के जंगल से एक किशोरी गायब हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने नौ जनवरी को दन्यां पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी अजय साह ने किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। सर्विलांस और अन्य सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बीते दिन किशोरी को चोरगलिया नैनीताल से आरोपी के साथ बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि किशोरी को भगाने के आरोप में सतीश चंद्र पुत्र विशन राम निवासी भूमका थाना मुक्तेश्वर को धारा 363, 366,376 और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन