{"_id":"5a2c17194f1c1b86698c08ca","slug":"arrangements-should-be-maintained-in-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में व्यवस्थाओं दुरुस्त रखी जाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में व्यवस्थाओं दुरुस्त रखी जाएं
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न संगठनों ने सड़कों को दुरुस्त करने और जनहानि कम करने के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का सुझाव दिया है। पालिकाध्यक्ष ने लोगों द्वारा दिए गए सुझावों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में पालिका सभागार में हुई बैठक में विभिन्न संगठनों ने सुझाव रखे। वक्ताओं ने कहा कि पिथौरागढ़ मार्ग पर कालीधार के पास तीव्र ढलान और मोड़ होने के कारण यहां पर दुर्घटनाएं होती रही हैं। इस स्थान पर सड़क किनारे मजबूत पैरापिट बनाए जाने चाहिए। वहीं पांडेखोला में दुर्घटना स्थल पर ओएफसी लाइन डालने के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही है, जबकि जेसीबी चलाने की अनुमति नहीं ली गई है। काफी गहरे गड्ढे होने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। गड्डे भरकर सड़क पर पड़ी मिट्टी को हटाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल में एंबुलेंस काफी पुरानी है। वहां दो नई एंबुलेंस दी जाएं। जरूरत पड़ने पर एसएसबी, आईटीबीपी, पुलिस की एंबुलेंस उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वाहनों पर ओवर लोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण रखें। सात दिसंबर को हुई दुर्घटना के बाद मरीजों को बेस अस्पताल में तत्काल खून चढ़ाने की आवश्यकता थी, जिससे जनहानि कम होती, लेकिन खून नहीं चढ़ाया गया। आपातकाल के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर तैयार रहने चाहिए।
विज्ञापन
कालीधार और पांडेखोला दुर्घटना के घायलों के इलाज के समय संज्ञान में आया कि ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनी द्वारा सिलेंडरों में कम मात्र में ऑक्सीजन की भी शिकायत आती रहती है। इस प्रकरण की जांच कर अस्पतालों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। पूर्व में अस्पतालों में की गई लापरवाही, सड़क दुर्घटनाओं की जांचों की रिपोर्ट सार्वजनिक करें। दुर्घटनाओं के गंभीर रुप से घायलों के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी होनी चाहिए।