{"_id":"5b9e8c5f867a557fec71c5b5","slug":"army-youth-caught-wearing-uniform-in-military-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर आया युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर आया युवक पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
सैन्य क्षेत्र में पकड़ा गया युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना की वर्दी पहने इनोवा चालक को सैन्य कर्मियों ने पकड़ लिया। कार के आगे आर्मी और आर्मी सीओ का बोर्ड लगा हुआ था। वह झूलादेवी चेकपोस्ट पर सेब गार्डन जाने की अनुमति मांग रहा था। शक होने पर पड़ताल की गई तो उसकी पोल खुल गई। सैन्य कर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चौबटिया में भारतीय और अमेरिकी सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास चल रहा है। इस वजह से क्षेत्र में कड़ी चौकसी बरती जा रही है। बताया गया कि चौबटिया से पांच किमी पहले झूलादेवी चेक पोस्ट पर रविवार दोपहर आर्मी और सीओ आर्मी का बोर्ड लगी इनोवा पहुंची। कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे। भारतीय सेना की वर्दी पहना चालक इनोवा से नीचे उतरा और चेकपोस्ट पर एप्पल गार्डन घूमने जाने की अनुमति मांगने लगा। शक होने पर सैन्य अधिकारियों ने पड़ताल की तो यह युवक सेना की फर्जी वर्दी पहने मिला। सैन्य अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
उसके बाद वाहन समेत पांचों लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया है। रानीखेत के कोतवाल नारायण सिंह ने बताया कि पूछताछ में ब्रह्मपुरी मेरठ निवासी राहुल ठाकुर (22) पुत्र अनिल ठाकुर ने बताया कि उसे बचपन से ही सेना में जाने का शौक था। वह 10वीं पास है। दो बार सेना में जाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वह पेशे से चालक है। मेरठ से पर्यटकों को रानीखेत घुमाने लाया है। बाजार में सेना की वर्दी मिली तो उसने खरीदकर पहन ली। पुलिस ने वाहन की भी तलाशी ली, लेकिन अभी तक कुछ संदिग्ध नजर नहीं आया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ 140, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन