{"_id":"64fe03d88c2a685284009ef6","slug":"army-team-leaves-to-conquer-trishul-mountain-almora-news-c-232-1-alm1001-2804-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: त्रिशूल पर्वत पर फतेह करने सेना का दल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: त्रिशूल पर्वत पर फतेह करने सेना का दल रवाना
Sun, 10 Sep 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत केआरसी में त्रिशूल पर्वत पर पर्वतारोहण के लिए रवाना होने से पूर्व दल के सदस्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर के जवानों का 34 सदस्यीय दल त्रिशूल पर्वत फतेह कर यहां तिरंगा फहराने के लिए रवाना हुआ। कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर गौरव बग्गा ने दल को फ्लैग देकर रवाना किया।
7130 मीटर ऊंचाई पर स्थित माउंट त्रिशूल पर तिरंगा फहराने के इस अभियान में कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के दो अधिकारी, पांच जेसीओ और 27 जवान शामिल हैं। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमल मनोज जोशी कर रहे हैं जो पूर्व में कई दलों के साथ एवरेस्ट चोटी भी फतेह कर चुके हैं।
पर्वतारोही दल को गोचर सुतोल होते हुए हेमकुंड पहुंचना है। कमांडेंट ब्रिगेडियर गौरव बग्गा ने जोशी को फ्लैग देते हुए दल को रवाना किया। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने वर्ष 2013 में भी त्रिशूल पर पर्वतारोहण किया था। दल के साथ मेजर भरत के नेतृत्व में सैन्य चिकित्साकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने जवानों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट सुनील कटारिया मौजूद रहे।