फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Are invited to pit road incidents

हादसों को न्यौता दे रहे सड़क के गड्ढे

Wed, 04 Mar 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Wed, 04 Mar 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Are invited to pit road incidents

एनटीडी-कसारदेवी-कफड़खान सड़क का सुधारीकरण कार्य धीमी गति से चल रहा है। सड़कों के गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे हैं। लंबे समय बाद भी लोनिवि एडीबी आपदा खंड सड़क का सुधारीकरण काम पूरा नहीं कर सका है। इससे लोगों में विभाग के खिलाफ लोगों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन



एनटीडी-कसारदेवी-कफड़खान मार्ग से लोग कसारदेवी, बिनसर, बागेश्वर आदि इलाकों को जाते हैं। यह सड़क प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कसारदेवी को भी जोड़ती है। लंबे समय से यह सड़क खस्ताहाल थी। पहले सरकार ने आठ किमी लंबी सड़क के सुधारीकरण के लिए 4.15 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। इससे सड़क किनारे टूटी दीवारों का निर्माण, कल्वर्ट समेत हाटमिक्स, सड़क किनारे दीवार बनवाई जा रही है।
विज्ञापन


लोनिवि एडीबी आपदा खंड ने जून-2014 में सड़क सुधारीकरण का काम शुरू किया, लेकिन अब तक सड़क किनारे दीवारें ही बनी हैं। कल्वर्ट बनाने, ह्यूम पाइप डालने का काम अधूरा है। सड़क पर कई स्थानों पर डामर उखड़ने से गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। कल्वर्ट निर्माण का काम भी अधूरा है। धीमी गति से चल रहे काम पर लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल का कहना है कि विभाग की ढिलाई से काम धीमा है। निर्माण कार्य में भी मानकों की अनदेखी की जा रही है। जल्द काम पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इधर, विभाग के अधीक्षण अभियंता गुलाब राम ने बताया कि बर्फबारी, बारिश से सुधारीकरण कार्य पिछड़ा है। निविदा शर्त के मुताबिक पंद्रह माह के भीतर काम पूरा होना है। ठेकेदार को जल्द काम पूरा करवाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed