{"_id":"2f6de71da9e399730c2d697059068030","slug":"are-adhered-to-lay-a-retired-municipal-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर डटे हैं पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर डटे हैं पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Mon, 18 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
लंबित देयकों के भुगतान की मांग को लेकर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी कार्यालय के गेट पर धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक अवशेष देयकों का भुगतान नहीं होता तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अवशेष देयकों पेंशन, ग्रेच्युटी, एरियर आदि का भुगतान लंबे समय से लंबित है। इससे कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने पालिका पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द देयकों का भुगतान नहीं हुआ तो पालिका में तालाबंदी कर आंदोलन तेज किया जाएगा। अध्यक्षता संरक्षक नवीन चंद्र गुरुरानी ने की।
विज्ञापन
धरना देने वालों में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भुवन चंद्र लोहनी, स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष नंद किशोर, रामू वाल्मीकि, भुवन चंद्र पंत, चंद्रशेखर, दया, विमला, रतिया, शकुंतला, घिसटिया, रामावती, कमला, लच्छो, मोहन लटवाल, लक्ष्मी, इंद्रा, शकुंतला, शांति, कलावती, मुन्नी, राम कली आदि थे। इधर, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, सभासद जगमोहन बिष्ट, अशोक पांडे आदि ने भी समर्थन जताया है।
विज्ञापन