फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Apposed of Rampur Tiraha Kand

मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को 26 साल बाद भी सजा नहीं मिलने पर जताया रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Apposed of Rampur Tiraha Kand
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में नारेबाजी करते उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के सदस्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मुजफ्फरनगर कांड की 26वीं बरसी पर विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा देने की भी मांग की।
विज्ञापन

उपपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौघानपाटा में मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने धरना देकर कांड को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह इतिहास का सबसे काला दिवस है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि 20 सालों से सिर्फ राजनीति हो रही है। दोषियों को सजा नहीं दी जा रही है। यहां आनंदी वर्मा, दीपांश त्रिपाठी, पंकज गोस्वामी, गिरधारी कांडपाल, हेम पांडे, नारायण राम, डॉ. जेसी दुर्गापाल, अंजना आर्या, रेखा, हीरा, किरन, अनीता आदि रहे।
विज्ञापन

उधर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने कांड में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मुजफ्फर नगर कांड के दोषियों को सजा देकर पहाड़ों के विकास की ओर ध्यान देने की जरूरत है। वहां कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा, पूरन चंद्र तिवारी, एडवोकेट जगत रौतेला, आम आदमी पार्टी के आशीष जोशी, दयाकृष्ण कांडपाल, अजय मित्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। इस मौके पर प्रो. खड़क सिंह वल्दिया के निधन पर शोक जताया गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दो अक्तूबर को किसान मजदूर दिवस के रूप में मनाया। वहां प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट, पंकज आर्या, हिमांशु जोशी, पंकज जोशी, गोपाल सिजवाली, अभिषेक बनौला, गोकुल महरा, दिनेश गोस्वामी, हिमांशु, जोशी, करन, सूरज सिजवाली, नीरज, कौशल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed