फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Apose of Hotmix Plant in Dwarahat

Almora News: गड़ती गधेरे में हॉटमिक्स प्लांट का विरोध

Tue, 27 Jun 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 27 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Apose of Hotmix Plant in Dwarahat
द्वाराहाट के बग्वालीपोखर मे हॉट मिक्स प्लांट का विरोध करती महिलाएं।संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर के तामाखानी और मनेला गांव के ग्रामीणों ने गड़ती गधेरे में हॉटमिक्स प्लांट के संचालन का विरोध कर जमकर हंगामा किया। निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे एसडीएम को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अन्य गांवों के ग्रामीण भी प्लांट का विरोध कर चुके हैं। यदि इसके संचालन की अनुमति मिली तो इससे बच्चे और बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर पड़ेगा और पर्यावरण भी दूषित होगा। गड़ती गधेरे में पर निर्माणाधीन हॉटमिक्स प्लांट पर तामाखानी और मनेला के ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग के बाद एसडीएम जयवर्धन शर्मा, तहसीलदार लीना चंद्रा मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण भी वहां पहुंचे और प्लांट का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि गधेरे के पास प्लांट लगने से पर्यावरण और जल स्रोत दूषित होंगे। इससे बच्चे और बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। कहा कि छाना, च्याली, भेट के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद भी प्लांट लगाने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन

कहा कि इससे बड़ी आबादी की प्यास बुझाने वाली गगास नदी का पानी भी दूषित होगा। उन्होंने कहा कि यहां प्लांट किसी भी कीमत में नहीं लगने दिया जाएगा। इस मौके पर प्रकाश सिंह भंडारी, नीमा रौतेला, बीना कांडपाल, हीरा सिंह नेगी, भूपाल सिंह रावत, हेमंत सिंह नेगी, जसवंत सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed