फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   anupama Begs Bronze

अनुपमा ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
anupama Begs Bronze
कोच के साथ कांस्य पदक विजेता अनुपमा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में नगर के खत्याड़ी की अनुपमा उपाध्याय ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीत लिया। उनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि 18 से 23 जनवरी तक लखनऊ में हुए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अनुपमा को भारत की ही मालविका भसोड से 19-21, 19-21 और 7-21 से हार का सामना करना पड़ा। अनुपमा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। क्वार्टर फाइनल में अनुपमा ने हम वतन सामिया फारूकी को 24-22, 23-21 से हराया। प्री क्वार्टर फाइनल में अनुपमा ने स्मित टोशनिवाल को 21-12, 21-19 से हराया। अनुपमा ने कुछ महीने पहले हैदराबाद इंटरनेशनल में जीत हासिल की थी। अनुपमा ने अपने खेल की शुरुआत 11 साल की उम्र में अल्मोड़ा बैडमिंटन हॉल में कोच डीके सेन के सानिध्य में की थी। अनुपमा ने राष्ट्रीय सब जूनियर वर्ग में कई पदक जीते थे। इसके बाद वे हरियाणा चली गई थी। अनुपमा के कोच डीके सेन के सानिध्य में प्रकाश पादुकोण एकेडमी बेंगलुरु में ट्रेनिंग कर रही है। अनुपमा के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed