फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Another city bus will run in the city

Almora News: नगर में आज से दौड़ेगी एक और सिटी बस, लोगों को मिलेगा लाभ

Thu, 10 Aug 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Another city bus will run in the city

विज्ञापन

अल्मोड़ा। नगर के लिंक रोड में भी अब लोगों को सिटी बस की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को चौघानपाटा से दूसरी सिटी बस का संचालन किया जाएगा। इससे लिंक रोड, बेस अस्पताल, करबला, माल रोड तक आने जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।



अल्मोड़ा में लंबे समय के इंतजार के बाद बीते वर्ष राज्य स्थापना दिवस पर नगर में सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। 16 सीटर सिटी बस का संचालन रोजाना करबला से नवीन कलक्ट्रेट तक होता है लेकिन पूरी आबादी को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। लोग एक अन्य सिटी बस चलाने की मांग कर रहे थे। नगर पालिका की ओर से शुक्रवार से दूसरी सिटी बस का संचालन किया जाएगा। सुबह 11 बजे गांधी पार्क के पास चौघानपाटा से दूसरी सिटी बस संचालित की जाएगी। ये बस लिंक रोड से बेस अस्पताल होते हुए करबला, माल रोड तक संचालित होगी। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और उनमें खुशी की लहर है। संवाद
विज्ञापन






कोट
नगर में एक सिटी बस पहले से ही संचालित हो रही है। लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक और सिटी बस संचालित की जा रही है।

-भरत त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed