{"_id":"5b7afe6742c792466835ee4a","slug":"annual-function-celeberated","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
शारदा स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिव तांडव प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
शारदा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का रंगारंग समापन हो गया। इस दौरान बच्चों ने सामाजिक बुराइयों दर्शाती हुईं नृत्य नाटिकाएं, बैली नृत्य, झांसी की रानी, बेटियों के अधिकारों को लेकर कुमाऊंनी और गढ़वाली नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। समारोह के दौरान बच्चों ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।
बच्चों का कार्यक्रम देखने बड़ी संख्या में अभिभावक भी पहुंचे थे, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुति पर उनका खूब उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कक्षा दस और बारहवीं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम से पूर्व भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई।
प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डॉ. एचडी कांडपाल, वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा, हेमलता उप्रेती, पूनम बिष्ट, जंगबहादुर थापा के अलावा स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं और बच्चे आदि मौजूद थे।