फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Announcements should be visible on the ground, only then consider them complete: CM

घोषणाएं धरातल पर दिखें, तभी पूर्ण मानें : सीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Announcements should be visible on the ground, only then consider them complete: CM
मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद डीएम नितिन भदौरिया और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के जरिये जिले के लिए मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणा के तहत अपूर्ण योजनाओं से संबंधित डीपीआर 15 जुलाई तक बना ली जाए। इसके लिए सचिव, विभागाध्यक्ष आपसी समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घोषित योजनाएं जब धरातल पर दिखाई दें तभी वह पूर्ण मानीं जाएं। इसमें कार्रवाई गतिमान जैसे शब्दों का उल्लेख के बजाय वास्तविक स्थिति का उल्लेख होना चाहिए। सड़कों, पुलों, पेयजल, सिंचाई की योजनाएं, स्कूल और अन्य भवनों के निर्माण, खेल मैदानों पार्किंग स्थलों के विकास आदि से संबंधित योजनाओं के लंबित प्रस्तावों की डीपीआर 15 जुलाई तक हर हाल में तैयार की जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में राशि की कमी न होने दी जाएगी। उन्होंने सल्ट विधानसभा क्षेत्र की पंपिंग पेयजल योजना, अल्मोड़ा की खत्याड़ी ग्राम सभा समूह पेयजल योजना के प्रस्ताव जल जीवन मिशन के तहत भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने विधायकों से भी मुख्यमंत्री घोषणा के तहत की गई प्रगति, लंबित घोषणाओं की जानकारी ली। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने मुख्यमंत्री को लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं के संबंध में विधानसभा क्षेत्रवार जानकारी दी। इस पर सीएम ने संबंधित विभाग को बजट आदि आवंटन करने के निर्देश दिए। विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक सोमेश्वर रेखा आर्या, द्वाराहाट महेश नेगी, सल्ट महेश जीना भी ऑनलाइन जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed