फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aniversary of Buden Memorial Church in Almora

बडन मेमोरियल चर्च की 125वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Aniversary of Buden Memorial Church in Almora
अल्मोड़ा चर्च में प्रार्थना सभा में गीत गाते इसाई समुदाय के लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के बडन मेमोरियल चर्च की 125वीं वर्षगांठ बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। चर्च प्रभु यीशु पर आधारित गीतों की मधुर धुन से गुंजायमान रहा। इस कार्यक्रम में चर्च के इतिहास पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज की गई। इस फिल्म को राहुल पंत ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन

फिल्म में बडन मेमोरियल चर्च, रैमजे इंटर कॉलेज, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज का इतिहास बताया गया है। ऐतिहासिक और बेजोड़ वास्तुकला के कारण बडन मेमोरियल चर्च शहर की शान माना जाता है। यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना है। निर्देशक राहुल पंत ने बेहतरीन तरीके से चर्च का इतिहास बताया। उन्होंने बताया कि फिल्म से आने वाली युवा पीढ़ी को चर्च के पुरातन इतिहास की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस मौके पर हुई प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु मसीह से संबंधित गीत गाए गए। चर्च में मौजूद लोगों ने तूने किया खाली अपने आपको छोड़ी सारी महिमा होकर खुदा किया शून्य अपने आप को, बना मनुष्य समान बन गया दास समान... समेत प्रभु यीशु मसीह से संबंधित कई गीत गाए गए। रैमजे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनय विल्सन की अध्यक्षता में पादरी रोबिंसन दास, संजीव मसीह ने संचालन किया। चर्च में सामुदायिक भोज भी हुआ। इस अवसर पर राजीव मसीह, परमिंदर मैसी, विनय विल्सन, अनुराग चंद, पंकज मैसी, बीके पॉल, शीना मसीह, रागिनी मैसी, जलज लॉरेंस, प्रियो ट्रेसी, ंकाना मरे, सुनीति टिमोथी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed