{"_id":"5f8c3c508ebc3e5be028c4ab","slug":"angry-women-for-not-being-allowed-to-carry-grass-ranikhet-news-hld4009844190","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास के लिए वाहन की अनुमति नहीं मिलने से भड़की चौबटिया क्षेत्र की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास के लिए वाहन की अनुमति नहीं मिलने से भड़की चौबटिया क्षेत्र की महिलाएं
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया स्थित राजकीय उद्यान में रविवार की सुबह महिलाएं भड़क उठीं। उनका कहना था कि नवनिर्मित सीसी मार्ग से उद्यान अधिकारियों के वाहनों को तो गुजरने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन उन लोगों के घास के वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। महिलाओं के गुस्से को देखते हुए प्रशासन ने बाद में मार्ग को खुलवा दिया।
बता दें कि यहां राजकीय उद्यान के लिए एक महीने पहले 80 मीटर लंबे सीसी मार्ग का निर्माण किया गया था। बताया जा रहा है कि लोनिवि निर्माण खंड ने अभी तक इसे उद्यान विभाग को हस्तांतरित नहीं किया है। इसके पीछे मार्ग पूरी तरह से तैयार नहीं होने की बात कही जा रही है। उद्यान में घास के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं। निविदाओं के बाद आजकल ग्रामीण महिलाएं वहां घास काट रही हैं।
महिलाओं का आरोप है कि काटी गई घास को ले जाने के लिए जब वह पिकअप लेकर उद्यान जाने लगीं तो सीसी मार्ग को नहीं खोला गया। हवाला दिया गया कि अभी तक मार्ग तैयार नहीं है। इसी बीच वहां से उद्यान विभाग के अपर निदेशक आरके सिंह आए, विभागीय कर्मचारियों ने उनके वाहन के लिए सीसी मार्ग को खोल दिया। इससे महिलाएं आक्रोशित हो गईं।
विज्ञापन
रविवार की सुबह भी महिलाओं ने कहा कि अधिकारियों के वाहनों को जाने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन उनके वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा। कहा कि वे पूरी घास काट चुकी हैं, समय पर घास नहीं उठाई गई तो घास सड़ जाएगी। महिलाओं की संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय से भी बात हुई। रविवार सुबह 10 बजे तक भी जब मार्ग नहीं खोला गया तो महिलाएं आक्रोशित हो गईं। महिलाओं ने कहा कि संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अपर निदेशक से बात कर ली थी, लेकिन इसके बावजूद उद्यान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में आपसी तालमेल का अभाव देखने को मिला। बाद में महिलाओं के गुस्से को देखते हुए मार्ग खोल दिया गया।