फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Angry with rising inflation

गैस सिलिंडरों के दाम बढ़ने से भड़के युवा उक्रांद के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Angry with rising inflation
बैठक में मौजूद युवा उक्रांद के कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल (युवा प्रकोष्ठ) और उत्तराखंड छात्र संगठन की संयुक्त बैठक में बढ़ती महंगाई और राज्य में युवाओं के बढ़ते पलायन पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि, बेरोजगारी के कारण राज्य में युवाओं का पलायन लगातार बढ़ रहा है, लेकिन राज्य व केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूर्णतया विफल हैं।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि,पहले ही रोजमर्रा की चीजों की कीमतों ने जनता की कमर तोड़ी हुई है, अब घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों के दामों में 145 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिससे आम जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चेतावनी दी गई कि जल्द से जल्द मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली गई तो, युवा उक्रांद जनता को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर देगा। बैठक में उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह खंपा, छात्र संघ उपाध्यक्ष राहुल उपाध्याय, महासचिव अरविंद नेगी, उप सचिव लक्ष्मण बिष्ट, लक्की चौधरी, नीरज उपाध्याय, पंकज रौतेला, वरुण पाल, गौरव भट्ट, नीरज मेहरा, करन कुमार, हिमांशु उप्रेती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed