फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Angry SSJ students created ruckus

Almora News: मनमाने चालान काटने से गुस्साए एसएसजे के छात्रों ने किया हंगामा

Tue, 03 Oct 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 03 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Angry SSJ students created ruckus
अल्मोड़ा में सीओ विमल प्रसाद को ज्ञापन सौंपते छात्र  संवाद
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के छात्रों ने यातायात पुलिस पर मनमाने तरीके से चालान काटने का आरोप लगाते हुए सीओ कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उन्होंने सीओ बिमल प्रसाद से कहा कि यातायात पुलिस कर्मी अपने चहेतों को छोड़ देते हैं, जबकि अन्य लोगों के मनमाने तरीके से चालान काट जा रहे हैं।
विज्ञापन



मंगलवार को एसएसजे परिसर के छात्रों ने सीओ से मुलाकात कर कहा कि बीते सोमवार को नगर में दोपहर एक से दो बजे के बीच कई दोपहिया वाहन चालक तीन सवारी और बिना हेलमेट के आवाजाही कर रहे थे। आरोप लगाया कि यातायात पुलिस कर्मियों ने संबंधितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं है। हेलमेट पहने कुछ दोपहिया वाहन चालकों को रोकर उनकी चेकिंग कर चालान काटे गए। कहा कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की यह मनमानी कई दिनों से चल रही है, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि नगर में वाहनों का चालान करने का एक ही मापदंड तय होना चाहिए। चेतावनी दी कि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान छात्र महासंघ अध्यक्ष देवाशीष सिंह धानिक, छात्र संघ उपाध्यक्ष पंकज सिंह फर्त्याल, महासचिव गौरव भंडारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवाशीष नेगी, भानु पंत, युवम बोहरा, पंकज जोशी, आदित्य गुरुरानी, गिरीश पांडे, कामेश कुमार आदि कई विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed